किसान की कहानी | Kisan Ki Kahani In Hindi

0
138
Kisan Ki Kahani In Hindi
Kisan Ki Kahani In Hindi

Kisan Ki Kahani in Hindi नमस्कार दोस्तों आज के इस कहानी में हमने यहां पर एक किसान की कहानी शेयर की है। इन Kisan Story in Hindi से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा एवं जीवन में इसका बहुत ही महत्व समझ आएगा।

किसान की कहानी | Kisan Ki Kahani In Hindi

यह कहानी एक किसान की जो कि बहुत मेहनती था। वह बड़ी मेहनत से खेतों में अनाज उगाता था और उसकी देखभाल करता था और अक्सर उसकी फसल खराब हो जाती थी, कभी सूखा पड़ जाता, कभी बाढ़ आ जाती, कभी तेज धूप, कभी आंधी, कोई न कोई कारण से उसकी फसल खराब हो जाती। एक दिन किसान पेड़ के नीचे बैठकर अपनी बर्बाद हुई फसल को देख रहा था और तभी वह गुस्से में आसमान की तरफ देखकर ईश्वर से कहता है, कि मालिक लोग तुझे महान मानते हैं, सर्वज्ञानी मानते हैं, सबसे बड़ा मानते हैं, कहते हैं कि आप सब जानते हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि आपको कुछ भी नहीं पता है।

मुझे यह लगता है कि आपको तो यह भी नहीं पता है कि फसल कैसे उगती है। अगर आप यह जानते होते तो हर समय जो बाढ़, आंधी और तूफान आते हैं, वह कभी नहीं आती। आप नहीं जानते कि कितना नुकसान उठाना पड़ता है, हम किसानों को अगर मेरे हाथ में यह शक्ति होती कि जैसा मैं चाहूं वैसा मौसम हो जाए तो फिर आप देखना मैं फसल को कितने अच्छे तरीके से उगाता हूं।

तभी उतने में ऊपर से आवाज आई मैं तुझे शक्ति देता हूं। आज से तू जैसा चाहे वैसा मौसम करके अपनी फसलों की रक्षा कर सकता है। एक दो दिन गुजरने के बाद किसान ने फिर से अपने खेत में गेहूं की फसल उगाई। अब किसान के पास तो शक्ति थी। वह जैसा चाहे वैसा मौसम कर सकता था तो किसान ने आंधी, तूफान, बाढ़ कुछ भी उसने अपने खेतों पर आने नहीं दिया। किसान ने अपनी फसलों को नष्ट होने से बचाया और उस साल उस किसान के खेत में ऐसी फसल हुई जो पहले कभी नहीं हुई थी।

Hindi Kahani Lekhan

मन ही मन वह किसान बहुत खुश हो रहा था और साथ ही साथ यह सोच रहा था कि ईश्वर को बताऊंगा। इसे कहते हैं शक्ति का सही इस्तेमाल। कुछ दिन और गुजरने के बाद फसल कटने के लिए तैयार हो गई। किसान बड़ी उत्सुकता के साथ फसल को काटने लगा। पर जैसे ही उसकी नजर गेहूं की बालियों पर पड़ी तो वह हैरान हो गया, क्योंकि उन बालियों में गेहूं के दाने ही नहीं थे। गेहूं की एक भी बाली के अंदर गेहूं का दाना नहीं था, सारी बालियां अंदर से खाली थी।

अब किसान बड़ा परेशान हो गया और फिर से ईश्वर को पुकारने लगा। वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए यह कह रहा था कि शायद तूने मुझे कोई सजा दी है। तभी ऊपर से आवाज आई कि मैंने तुम्हें कोई सजा नहीं दी है, बल्कि इसके जिम्मेदार तो तुम खुद हो। तुमने अपने पौधों को संघर्ष करने का मौका ही नहीं दिया। ना तो तुमने उन्हें आंधियों से जूझने दिया और ना ही तेज बारिश से सहने दिया। और न ही धूप में तपने दिया। एक भी चुनौती का सामना तुमने उन्हें नहीं करने दिया।

इसीलिए सारे पौधे अंदर से खोखले रह गए। जब आंधी तूफान, तेज बारिश और धूप पड़ती है, तभी ये पौधे संघर्ष करते हैं और इसी संघर्ष से ताकत पैदा होती है, जिसमें शक्ति होती है, ऊर्जा होती है और इसी संघर्ष से गेहूं का दाना बनता है। तूने उन्हें बुरे वक्त से गुजरने ही नहीं दिया। जहां उनका जन्म होता, सारी बालियाँ इसीलिए खोखली रह गई क्योंकि तुमने अपने पौधों को संघर्ष कराया है।

यह कहानी भी पढ़े:- Desi Kahani The Odyssey 

सेम यही चीज दोस्तों हमारे साथ भी होती है। इस Kisan Ki Kahani In Hindi से हमें यह सीख मिलती है कि बुरा वक्त जो होता है, जिसे लोग संघर्ष कहते हैं, स्ट्रगल कहते हैं। यहीं से एक इंसान की ग्रोथ होती है। आपको पता होगा कि जब एक डायरेक्टर कोई मूवी बनाता है तब वह डायरेक्टर सबसे डिफिकल्ट रोल अपने बेस्ट एक्टर को देता है।

तो जब भी आपको ऐसा लगे कि आपकी जिंदगी में तकलीफें हैं, बहुत ज्यादा प्रॉब्लम है और आपकी किस्मत खराब है, तब खुश हो जाइए क्योंकि उस ईश्वर ने ये सारी प्रॉब्लम आपकी लाइफ में क्यू दिया है। क्योंकि उसे पता है कि आप इन सबको पार करके आगे निकल सकते हो और जरा सोचकर देखिए अगर आपकी जिंदगी में कोई प्रॉब्लम ना हो, कोई संघर्ष ही न हो, तब जिंदगी जीने में मजा ही नहीं आता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें